मैनपुरी: हुसैनपुर में पंचायत वोट काटे जाने को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, डीएम से की शिकायत
तहसील किशनी क्षेत्र के ग्राम सभा हुसैनपुर के ग्रामीणों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत के वोट BLO द्वारा काट दिए गए। ओर जो नाम बढ़ाने के लिए दिए थे उनको नहीं बढ़ाया गया है।ग्रामीणों ने फर्जी वोट काटने ओर सही वोटों को बढ़ाए जाने की मांग करते हुए डीएम से शिकायत की है।