बरेली: होली से पहले बरेली पुलिस का बड़ा एक्शन, बारादरी पुलिस ने शातिर को अवैध तमंचे के साथ दबोचा
बरेली में होली के मद्देनज़र अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बारादरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसपी सिटी और क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली