ललितपुर: ग्राम बरखेरा में गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने युवक के साथ बेरहमी से की मारपीट, हालत गंभीर
ग्राम बरखेरा में गाली गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने एक युवक के साथ रविवार रात्रि के समय लाठी-डंडों एवं धारदार हथियार से हमला कर जमकर मारपीट की।जहां मारपीट के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों द्वारा इसकी सूचना जाखलौनन पुलिस को दी गई। ताकि घायल को इलाज के लिए भेजते हुए उचित कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।