सीतापुर: नेपालापुर इलाके में विवाद के दौरान ब्लड बैंक कर्मचारी को पुलिसकर्मी के बेटे ने मारी गोली, जिला अस्पताल में हुई मौत
जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नेपालापुर इलाके में विवाद के दौरान ब्लड बैंक कर्मचारी को पुलिसकर्मी के बेटे ने गोली मार दी, जिसके बाद घायल युवक को उपचार के लिए सीतापुर के जिला अस्पताल लाया गया था जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, मृतक युवक जनपद आजमगढ़ का निवासी था।