सांसद विजय हांसदा एवं सुप्रिया मुर्मू को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं!
आज रांची के एक स्थानीय होटल में राजमहल लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री विजय हांसदा जी के विवाह उपरांत रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया। इस मांगलिक अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी एवं उनकी धर्मपत्नी सह गाण्डेय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन जी ने शिरकत की।
मुख्यमंत्री जी ने नवदंपति श्री विजय हांसदा और श्रीमती सुप्रिया मुर्मू को पुष्पगुच्छ भेंट कर जीवन की नई पारी के लिए हार्दिक बधाई एवं ढेर सारा आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्होंने दोनों के सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी और विधायक कल्पना सोरेन जी ने सांसद के परिजनों और सगे-संबंधियों से भी मुलाकात कर अपनी खुशियां साझा कीं और उन्हें बधाई प्रेषित की।