जिला बालोतरा नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। गिरधारीलाल सोलंकी अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। पूर्व जिला सचिव उत्तम सिंह राजपुरोहित ने नई टीम का स्वागत करते हुए शुभकामनाएँ दीं। संगठन जनसेवा और आपदा प्रबंधन पर काम करेगा।