नवादा: पचगामा गांव में जहरीले बिच्छू के काटने से एक बच्चे की तबियत बिगड़ी, सदर अस्पताल में भर्ती
Nawada, Nawada | Jun 23, 2025 सोमवार रात 8:20 में जानकारी प्राप्त हुई की अकबरपुर थाना क्षेत्र के पंचगामा गांव में एक बच्चे को जहरीला बिच्छू ने काट लिया जिससे बच्चा वेशुद्ध हो गया। जिसे परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। बच्चा की पहचान पंचगामा गांव निवासी प्रिंस कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बच्चा घर से निकला तभी जहरीला बिच्छू ने काट लिया।