नवादा: मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने अवैध बालू लोड ट्रैक्टर किया ज़ब्त, मचा हड़कंप
Nawada, Nawada | Jun 23, 2025 सोमवार दोपहर 2 बजे जानकारी प्राप्त हुई की मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध बालू लोड एक ट्रैक्टर को जप्त किया है। वहीं कारोबारी भागने में सफल रहा। थाना अध्यक्ष ने जानकारी दि की गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध बालू का परिवहन किया जा रहा है। जिसके बाद छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया।