इंदौर: 50 हजार रुपए मासिक मुनाफे के लालच में खाता इस्तेमाल करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, डिलीवरी बॉय बना शिकार
Indore, Indore | Jan 23, 2025 इंदौर की विजय नगर पुलिस ने एक ऐसी गैंग को पकड़ा है, जिसने एडवाइजरी में मुनाफा कमाने के नाम पर एक युवक से अकाउंट किराए पर लिया था। जिसमें फर्जी तरीके से ट्रांजेक्शन किया। जिसमें पकड़ाए 5 आरोपियों के नाम विशाल, विक्की, प्रदीप, लोकेश और धीरज हैं। जिसमें फरियादी राजेंद्र गोयल से मेघदूत चौपाटी पर विक्की और विशाल मिले थे, जिन्होंने उसे इसमें फसाया था।