इंदौर: परीक्षा परिणाम के दबाव में छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सदर बाजार में घटना, पुलिस ने मर्ग कायम किया
Indore, Indore | Jan 23, 2025 इंदौर के सदर बाजार इलाके में एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। जिसमें मृतक निकिल गजरे ने अपने घर के टावर पर बने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार निकिल वैष्णव कॉलेज से बीई की पढ़ाई कर रहा था और फर्स्ट सेमेस्टर में चार विषयों में बैक आने के कारण वह मानसिक दबाव में था। जिसमें निकिल के बड़े भाई ऋषभ ने उसे फंदे पर लटका हुआ पाया।