इंदौर: भंवरकुआं में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से छात्र की मौत, मृतक इटारसी का रहने वाला था
Indore, Indore | Jan 23, 2025 इंदौर के भंवरकुआ इलाके में एक छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक छात्र उमंग चौधरी, जो इटारसी का निवासी था, यहां प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, उमंग देर रात अपने दोस्तों के साथ लायब्रेरी से रूम पर आया। जहां उसके दो दोस्त सोने चले गए। अचानक बालकनी से धमाके की आवाज सुनाई दी और जब दोस्त वहां पहुंचे, तो उमंग बालकनी में गिरा हुआ था।