हजारीबाग के वार्ड 24 कूद में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी चोरी हुई। तरुण सिंह के घर से चोर लगभग 25 लाख के गहने और 10 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। सुबह 9:30 से दोपहर 3:30 बजे तक घर खाली था। घटना के समय उनकी पत्नी किरण देवी अपने पैतृक गांव गई थीं। सूचना के बाद पुलिस देर शाम पहुंची, जिस पर परिजनों ने नाराज़गी जताई।