सदर: औद्योगिक थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या, SRN अस्पताल के डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
Sadar, Allahabad | Jun 11, 2026
प्रयागराज में पूर्व प्रधान के 19 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक घर के पीछे बाग में बैठा था। तभी बाइक सवार 3 बदमाशों ने उसे गोल मार दी। गोली लगते ही युवक जमीन पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घरवाले उसे अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने नैनी के एक पूर्व प्रधान को पकड़ा है।