गंजबासौदा के ग्राम मसीदपुर में 6 जनवरी को हुए विवाद के मामले में मालवीय परिवार ने सोमवार दोपहर 1 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।परिवार का आरोप है कि मनोज पंथी और उनके साथियों द्वारा साजिश के तहत झूठी शिकायतें दर्ज कर उन्हें फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।