ऊंचाहार: एनटीपीसी परियोजना में कई टन वजनी बंकर गिरने का मामला, अनुरक्षण करने वाली कंपनी पर उठ रहे सवाल
ऊँचाहार क्षेत्र में स्थित एनटीपीसी परियोजना में करीबन 12 टन वजनी बंकर गिरने की घटना से हड़कंप मच गया, गनीमत रही कि इस दौरान कोई मौके पर मौजूद नहीं था नहीं तो बड़ी घटना कारित हो सकती थी, हालांकि अभियंताओं की टीम घटना की जांच कर रही है।परियोजना के सूत्रों की माने तो अनुरक्षण कार्य में भ्रष्टाचार के कारण कल पुर्जे बदलने के बजाय जुगाड़ के सहारे काम चलाया जाता है।