गुना नगर: विष्णु पूरा में महिला से मारपीट के मामले पर गुना में महिलाओं ने रैली निकालकर कलेक्टर को दिया ज्ञापन, कहा कार्यवाही करे
गुना के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के विष्णु पुरा में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के वीडियो सोमवार को वायरल हुए थे। वायरल वीडियो में एक शख्स महिला से मारपीट करता दिख रहा है। इस मामले पर गुना में विभिन्न महिलाओं ने रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया। महिला पीड़ित महिला का पक्ष रखते हुए महिलाओ ने ज्ञापन में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।