गुना नगर: जगनपुर हड्डी मिल पर कुत्ते और बिल्ली को लेकर पड़ोसियों में हुई मारपीट। घायल दंपति जिला अस्पताल में भर्ती, शिकायत दर्ज
गुना में कोतवाली थाना के जगनपुर हड्डी मिल पर कुत्ते और बिल्ली को लेकर पड़ोसियों में मारपीट हो गई। फरियादी शहजाद खान का आरोप है, पड़ोसी ने कहा मेरी बिल्ली क्यों मार दी, मैंने कहा गली के कुत्तों ने मार दी, इसी बात पर पड़ोसी और उसके भाई ने मारपीट कर दी। बचाने में पत्नी और छोटे भाई को पीटा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। दूसरे पक्ष ने भी शिकायत की है।