गुना नगर: बावड़ी खेड़ा और दौराना गांव के बीच कार ने बाइक में मारी टक्कर, एक व्यक्ति हुआ घायल; जिला अस्पताल में भर्ती
गुना के विजयपुर थाना क्षेत्र में बावड़ी खेड़ा और दौराना गांव के बीच कार और बाइक की टक्कर हो गई। जिला अस्पताल में फरियादी महबूब खान ने बताया, वह एनएफएल में चौकीदार है, बीती रात जाते समय टक्कर हो गई। राघोगढ़ सरकारी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया है। शिकायत पर विजयपुर थाना पुलिस ने मामला जांच में लिया है।