गुना नगर: केंट गौशाला में कुत्तों के काटने के बाद गाय की हुई मौत, गौ सेवकों ने जताई नाराजगी, व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल
गुना में कैंट गौशाला में कुत्तों के नोचने के बाद एक गाय की मौत हो गई। बीती रात और 24 जुलाई के दिन में गौशाला पहुंचे गौ सेवक रामसिंह रजक, मोनू ओझा ने कहा, एक चौकीदार है, गायों की संख्या ज्यादा है। कुत्ते घुसकर गायों को नोचते है उपचार समय पर नहीं मिलता। एक गाय कुत्ते की नोचने से घायल थी, उसकी मौत हो गई। नगर पालिका कैंट गौशाला की व्यवस्थाओं में सुधार करें।