मिर्ज़ापुर: जमुनहिया पिपराडाड गांव निवासी पीड़ित ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर गांव के युवक पर नाबालिक बेटी को भगाने का लगाया आरोप
कोतवाली देहात के जमुनहिया पिपराडाड गांव निवासी पीड़ित गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे एसपी कार्यालय में एसपी को ज्ञापन सौंप कर बताया कि। मेरे ही गांव का एक युवक मेरी नाबालिक बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया जिसमें उसके माता-पिता का भी हाथ है। चोपन की जीआरपी पुलिस ने दोनों को पड़कर सूचना दी। मैं दोनों को लेकर आ रहा था रास्ते में नाश्ता करने के बहाने लड़का भाग निकला।