टोडारायसिंह: सूंथडा में एसपी के दौरे के बीच बेखौफ बजरी माफिया, बनेठा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े अवैध बजरी परिवहन जारी
Todaraisingh, Ajmer | Jun 6, 2026
बनेठा थाना क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन पर अंकुश लगाने के दावों के बीच शनिवार शाम 5 बजे उनियारा सर्किल अन्तर्गत बनेठा थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया,जिसने खनन माफियाओं की सक्रियता और प्रशासनिक सख्ती को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए।सूंथडा गांव में अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े जाने की कार्रवाई चर्चा का विषय बन गई।