धमतरी: बस स्टैंड और सिहावा चौक में गंदगी फैलाने वाले 16 लोगों पर कार्रवाई, वसूला गया जुर्माना
धमतरी शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बस स्टैंड एवं सिहावा चौक क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए 16 लोगों पर कुल 2900 रुपये का जुर्माना लगाया गया। नगर निगम की टीम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि कुछ लोग खुले ।