जोधपुर: ऑर्चिड सेंट्रल स्कूल में फीस वृद्धि और बस सेवा पर विवाद, अभिभावकों ने की तत्काल जांच की मांग
जोधपुर के ऑर्चिड सेंट्रल स्कूल में फीस में 25% बढ़ोतरी और बसों के दस्तावेजों को लेकर अभिभावकों ने शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन से जल्द जांच कराने की मांग की है। स्कूल बस सेवा लगभग 15 दिन बंद रहने से बच्चों की सुरक्षा और आवागमन पर असर पड़ा है।