बारा: यमुनानगर में भीषण गर्मी का असर, अभिभावकों ने डीएम से स्कूलों में छुट्टी की मांग की
Bara, Allahabad | Apr 28, 2026 यमुनानगर क्षेत्र में लगातार बढ़ती गर्मी को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। भीषण तापमान के चलते बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे असर को देखते हुए आज मंगलवार दोपहर अभिभावकों ने विडियो वायरल कर जिलाधिकारी से स्कूलों में छुट्टी घोषित करने की मांग की है। उनका कहना है कि तेज धूप और लू के कारण छोटे बच्चों का स्कूल जाना जोखिम भरा हो गया है।