झालरापाटन: असनावर में करंट लगने से मजदूर की मौत, खुले बिजली के तारों से हुआ हादसा, मालिक पर लापरवाही का आरोप
झालावाड़ के असनावर कस्बे में गुरुवार रात करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है और मामले की सूचना असनावर थाना पुलिस को दी गई। आज सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद आगे की जांच की जाएगी। अस्पताल चौकी पुलिस ने शुक्रवार सुबह 8:00 बजे बताया कि मृतक की पहचान मैसर गांव निवासी मुकेश पुत्र दुर्गा लाल भील के रूप में हुई है।