रफीगंज विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी की उम्मीदवार स्वर्गीय सुजीत मेहता की पत्नी पूर्व जिला परिषद सदस्य सुमन कुमारी को बनाया गया है। शुक्रवार की रात्रि 10:00 तक महागठबंधन की ओर से उम्मीदवार घोषित औपचारिक रूप से नहीं किया गया था हालांकि अब तक NDA , जन सुराज के बाद बहुजन समाज पार्टी ने भी अपना उम्मीदवार रफीगंज में उतार दिया है।