नोवामुंडी में मेगा KCC कैंप 4 मई को, किसानों को एक ही छत के नीचे मिलेगी बैंकिंग सुविधाएं नोवामुंडी। प्रखंड कार्यालय सभागार में आगामी 4 मई को सुबह 10 बजे से मेगा किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) कैंप का आयोजन किया जाएगा। प्रखंड कृषि पदाधिकारी कीर्तिधर महतो ने बताया कि इस शिविर में प्रखंड के सभी प्रमुख बैंकों के प्रतिनिधि एक साथ मौजूद रहेंगे।