मुंगावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बस स्टैंड परिसर से पुलिस ने बुधवार को रात लगभग 8 बजे एक 38 वर्षीय व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने पर मामला दर्ज किया है, मुंगावली पुलिस को बुधवार को शाम के समय मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि मुंगावली में बस स्टैंड परिसर में कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहा है।