प्रयागराज: हाई कोर्ट ओवर ब्रिज के ऊपर एक कार डंपर से टकराई, दो लोग हुए घायल, चालक मौके से फरार
हाई कोर्ट ओवर ब्रिज के ऊपर शुक्रवार की देर रात करीब 11:00 बजे एक कार डंपर से टकरा गई। जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई तथा कार के अंदर सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। कार चालक मौके से फरार हो गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई । पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।