प्रयागराज: पत्थर गिरजाघर पर जातीय जनगणना के ऐलान पर कांग्रेस ने राहुल का जताया आभार, मनाया जश्न
सिविल लाइन्स पत्थर गिरजाघर स्थित धरना स्थल पर बड़ी संख्या में जुटे शहर जिला कांग्रेस के संयुक्त पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाकर राहुल गांधी के प्रति आभार जताया। इस दौरान ढोल की थाप पर कांग्रेसी नेता झूमते नजर आए। शहर अध्यक्ष फुजैल हाश्मी ने कहा कि आगामी जनगणना में जाति गणना को शामिल करने का निर्णय राहुल गांधी के अथक प्रयास से हुआ है।