प्रयागराज: उल्लू ऐप के शो हाउस अरेस्ट में अश्लील सामग्री प्रसारित किए जाने पर महिला आयोग ने लिया संज्ञान
उल्लू ऐप के शो हाउस अरेस्ट में अश्लील सामग्री प्रसारित किए जाने का राज्य आयोग ने भी संज्ञान ले लिया है। 2 मई दिन शुक्रवार समय लगभग 2.30 बजे सिविल लाइंस स्थित एक निजी हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा है कि इस मामले को देखने के बाद महिला आयोग जरूरी कदम उठायेगा। उन्होंने कहा कि महिला आयोग कार्यवाही भी कर रहा है।