प्रयागराज: जातीय जनगणना की मांग पूरी होने पर शहर कांग्रेस कमेटी ने सिविल लाइंस में निकाला धन्यवाद जुलूस
सिविल लाइंस में आज शुक्रवार को शाम करें 5:00 बजे के आसपास शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा धन्यवाद जुलूस निकाला गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की जाति जनगणना की मांग को सरकार द्वारा मान ली गई है। जिसको लेकर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा राहुल गांधी के लिए धन्यवाद यात्रा निकाली गई है।