डीग: डीग में बार कौंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 139 अधिवक्ताओं ने किया मतदान
Deeg, Bharatpur | Apr 22, 2026 बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव बुधवार को न्यायालय परिसर डीग में एसडीएम डीग के पर्यवेक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया का संचालन पर्यवेक्षक मुकेश चौधरी, चुनाव अधिकारी एडवोकेट कृष्ण विजय तथा अतिरिक्त चुनाव अधिकारी सुनील दत्त शुक्ला एवं सहायक चुनाव अधिकारियों द्वारा किया गया।