सिकंदरा: फिरोजपुर गांव में दर्दनाक हादसा, त्रिपाल उठाने छत पर गई महिला की गिरने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सिकंदरा थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में मंगलवार देर शाम करीब सात बजे छत से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिरोजपुर गांव निवासी बाबूलाल ने बताया कि उनकी पत्नी फूलन देवी छत पर पड़ी प्लास्टिक की त्रिपा