कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज के अंतर्गत अमृतपुर पुरैना गांव की है। बाघ के हमले में गांव निवासी रीता (38) की मौत हुई है। बताया गया कि रीता मवेशियों के लिए घास काटने खेतों गई थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे बाघ ने उस पर हमला कर दिया। हमले में उसकी मौत हो गई। विभाग ने सतर्क रहने की अपील की है