शिवपुरी नगर: करैरा: प्लॉट देने से मना करने पर 'मास्टर' बना हैवान, ग्राइंडर की तार से करंट दिया, झुलसे हाथों के साथ SP दफ्तर पहुंचा
शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक दबंग द्वारा पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को जानबूझकर करंट लगाकर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगा है। पीड़ित मनोज सोनी, जो करैरा के रहने वाले हैं, ने आज सोमवार की दोपहर साढ़े 3 बजे शिवपुरी एसपी कार्यालय पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।