हाथरस: गांव छोटुआ नवीपुर में भूमि विवाद पर हंगामा और गाली-गलौज, महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुरसान के गांव छोटवा नबीपुर में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हँगामा हुआ राजस्व विभाग ने जैसे ही नापतोल शुरू की तो दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हो गया इसी बीच एक महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास भी किया जिसको पुलिस ने पकड़ लिया मामले में रविवार सुबह 8:30 बजे के लगभग कार्रवाई की गई पुलिस ने 5 महिला सहित 7 लोग गिरफ्तार है!