फतुहा: कच्ची दरगाह पीपा पुल के पास गंगा में स्नान करते समय युवती और किशोर डूबे, तलाश जारी
Fatwah, Patna | Apr 12, 2026 कच्चीदरगाह पीपा पुल के पास स्नान के क्रम में गंगा नदी में एक युवती व एक किशोर डूब गया है। स्थानीय गोताखोर डूबे किशोर व युवती की तलाश की जा रही है। किशोर नालंदा कराय परसुराय थाना के वेरथू गांव निवासी अरविंद मिस्त्री के पुत्र निशांत कुमार है। वही युवती दीदारगंज थाना के फतेहपुर गांव निवासी सुधीर मिस्त्री की पुत्री मानसी कुमारी है।दोनों ममेरे फुफेरे भाई बहन है।