मेदिनीनगर (डालटनगंज): विमला: नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक की आड़ में भाजपा कर रही महिलाओं का अपमान, इसलिए कांग्रेस ने किया विरोध
पलामू जिला कॉंग्रेस कमिटी की अध्यक्ष विमला कुमारी ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे कॉंग्रेस भवन में भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि इस संशोधन के बहाने भाजपा चाह रही थी कि 2023 के बिल में जो प्रावधान किया गया था कि 2029 में यह बिल 2021 की जनगणना के आधार पर परिसीमन होने के बाद लागू होगा, उसको बदलकर 2011 की जनगणना के आधार पर कर दिया जाए।