कानपुर: कानपुर चिड़ियाघर में जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए किए गए खास इंतजाम, फल, आइसक्रीम और फुंवारे की गई व्यवस्ता
कानपुर का प्राणी उद्यान यानि कानपुर जू जहां 1500 से ज्यादा जंगली जानवर रहते हैं। भीषण गर्मी से इंसान को क्या जानवर भी बेहद परेशान हैं। ऐसे में उनको गर्मी से बचाने के लिए कानपुर जू ने खास इंतजाम किए हैं। जानवरों के सभी बाड़ों में कूलर लगाए गए हैं। इसके साथ ही वाटर स्प्रिंकलर से कृत्रिम बारिश कराई जा रही है। आइसक्रीम,ORS के साथ डाइटचार्ट भी किया गया बदला गया।