रसूलाबाद: तिस्ती में शराब के लिए पैसे न देने पर अधेड़ से मारपीट, ₹29,300 छीनने का आरोप, जांच शुरू
रसूलाबाद क्षेत्र के धर्मूपुर गांव निवासी प्रहलाद ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीते 12 अप्रैल को वह बिल्डिंग मटेरियल लेने के लिए तिस्ती गया था। एक दुकान के गोदाम पर जाते समय गांव के ही मिंटू समेत तीन लोगों ने उसे रोक लिया और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। जब पीड़ित ने पैसे देने से मना किया, तो आरोप है कि मिंटू ने उसके साथ मारपीट की