कोडरमा: कोडरमा में एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर जारी, तीसरे दिन योग से हुई शुरुआत
कोडरमा के बागीटांड़ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में 45 झारखंड बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन गुरुवार को 11 बजे की शुरुआत योग सत्र से हुई। लगभग 650 कैडेट्स ने योग गुरु प्रदीप सुमन एवं योगाचार्य सुषमा सुमन के निर्देशन में विभिन्न योगासन का अभ्यास किया।