चांदपुर: नूरपुर के मोहल्ला शहीद नगर निवासी युवक की करंट लगने से मुंबई में हुई मौत
बिजनौर में आज शुक्रवार को सुबह करीब 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार नूरपुर के मोहल्ला शहीद नगर निवासी युवक अलीजान की मुंबई में करंट लगने से मौत हो गई। मृतक युवक छह भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। अलीजान मुंबई में पेंट पुताई का काम करता था। रोजगार के सिलसिले से मुंबई गया था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। परिजन शव लेने के लिए मुंबई रवाना हो गये