महागामा: महागामा थाना प्रांगण में साइबेरियाई पक्षियों ने बड़े पेड़ों पर बनाया ठिकाना
Mahagama, Godda | Jul 23, 2026 हजारों किलोमीटर की लंबी और थका देने वाली यात्रा तय कर इन प्रवासी पंछियों का झुंड हर साल महागामा थाना पहुंचता है और अपना ठिकाना थाना प्रांगण में लगे बड़े-बड़े आम, पीपल, बरगद आदि पेड़ों पर बनता है। इस विदेशी पक्षियों का कलरत थाना पहुंचने वाले फरियादियों का ध्यान खींच लेता है। कुछ पल के लिए फरियादी अपनी परेशानी भूल कर खूबसूरत पंछियों को निहारने लगते हैं।