अनूपपुर: अमलाई तिराहे पर पशु तस्करी के संदेह में वाहन रोका, पुलिस जांच में जुटी
चचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलाई तिराहे के पास बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पशु तस्करी के संदेह पर एक पिकअप एवं कार वाहन को रोककर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में तीन गाय एवं कार में दो बछड़े पाए गए। मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मामले की सूचना चचाई पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस दोनों वाहनों को थाना लेकर पहुंची।