टीकमगढ़: बुड़़की खैरा: हाई स्कूल में दो बार असफल होने से छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम: डाई पीने से हुई मौत,अस्पताल में पोस्टमार्टम
टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बुड़की खैरा गांव मे एक छात्रा की मौत का दुखद मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि हाई स्कूल परीक्षा में लगातार दो बार असफल होने के कारण छात्रा मानसिक तनाव में थी इसी तनाव के चलते उसने बालों में लगाने वाली डाई का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ मे उसकी मौत हो गई।