महागामा: महागामा के बसुवा चौक पर वट सावित्री व्रत की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, सड़क जाम
Mahagama, Godda | May 15, 2026 महागामा में वट सावित्री व्रत की खरीदारी को लेकर बसुवा चौक पर भीड़ उमड पड़ी। इस दौरान सड़क जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। सड़क जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कातारे लग गई। इस दौरान बाइक चालक तो इधर-उधर से निकल गए लेकिन फोर व्हीलर चालक चालक जाम में फंसे रहे। इस दौरान कुछ चालकों ने गाड़ी मोड़ कर पीछे जाने की चालाकी में सड़क जाम को और अधिक प्रभावित कर दिया।