कोण्डागांव कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिस को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की जाएगी।कलेक्टर द्वारा मर्दापाल तहसील के ग्राम हांदापाल निवासी गिंजरूराम कश्यप की पानी में डूबने से मृत्यु होेने पर पत्नी फूलमती कश्यप को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जायेगी।