पिपरई: पिपरई के ललोई गांव में घर में सो रही महिला पर मौत बनकर टूटा जहरीला सांप,अस्पताल में उपचार के दौरान टूटी सांसें
अशोकनगर जिले के पिपरई क्षेत्र के ललोई गांव में जहरीले सांप के काटने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय संपत बाई, पति केदार आदिवासी, मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब एक बजे अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान उनके पैर में जहरीले सांप ने काट लिया। परिजनों को घटना की जानकारी लगते ही महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया।