रामपुर: समीक्षा अधिकारी परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण
Rampur, Rampur | Jul 26, 2025 शनिवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने कल रविवार को होने वाली समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा की तैयारियों को लेकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया।